महासमुंद : रावणभाठा में दो पक्षों की बीच मारपीट होने से काउंटर मामला दर्ज
महासमुंद के वार्ड नं 30 नया रावणभाठा में दो पक्षों की बीच मारपीट होने से काउंटर मामला दर्ज कराया गया है.
वार्ड नं 30 नया रावणभाठा महासमुंद निवैस चैती देवार ने बताया कि 17 मई 2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे अपने घर के सामने बैठी थी, उसी समय उसकी बेटी दुर्गेश्वरी देवार उम्र 10 वर्ष की दिशा मैदान जा रही थी. जिसे चैती के मोहल्ले का चंदन ओडिया गाली देने लगा.
इसपर चैती ने चंदन ओडिया को बच्ची को क्यो गाली दे रहे हो कहा तो चंदन ओडिया चैती के पास आकर उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा.
इस बीच दोनों के बिच विवाद चल रहा था तभी चंदन के पिता हलधर, उ सकी मां अनिता, सुलोचना भी आ गये और चैती से हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.
इसके बाद हल्ला सुनकर चैती की ननंद माया देवार, मौसी सास सरपंचीन दोनों आयी तभी चंदन ओडिया हलधर, अनिता, सुलोचना सभी लोग एक राय होकर आज इन लोगों को जान से खत्म कर देंगे कहकर चंदन ओडिया हाथ में रखे चाकु से माया देवार को मारपीट किया.
चाकू से मारपीट करने से माया के बायें हाथ में चोंट आकर खून निकला, एवं चैती को चंदन ओडिया हलधर, अनिता, सुलोचना ने हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिससे चैती के सिर एवं गले में तथा उसकी मौसी सास सरपंचीन को हलधर, अनिता, सुलोचना हाथ मुक्का से मारपीट किया है जिससे उसके सिर एवं हाथ में चोंट आया है.
घटना को सरपंचीन, गंगा देवारिन, संतोषी देवारिन देखे एव सुने हैं, इस मारपीट से माया को ज्यादा चोंट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामले की शिकायत पर आरोपी चंदन ओडिया, हलधर ओडिया, अनिता ओडिया और सुलोचना ओडिया पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
जबकि वार्ड नं 30 नया रावणभाठा निवासी जलधर सोनवानी ने बताया कि 17 मई 2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे काम करके वापस अपने घर में आराम कर रहा था उसी समय उसके घर के सामने लड़ाई झगड़ा होने का आवाज सुनाई देने से वह घर से बाहर निकल कर देखा तो उसकी पत्नी अनिता सोनवानी, बहन सुलोचना बघेल, छोटी बहन कुमारी हरपाल, भाभी परमिला सोनवानी और छोटी भाई बहू के साथ माया देवार, बिलई देवार अन्य महिला के साथ विवाद हो रहे थे.
जिसे जलधर के द्वारा दोनों पक्षों को समझा गया उसके बाद सब अपने अपने घर चले गये, इसके बाद जलधर रोज की तरह माली का काम करने चला गया और काम करके वापस रात्रि करीब 08:00 बजे घर आ रहा था उसी समय वहां पर करिया देवार रंजन देवार रिपु देवार मिला, तभी करिया देवार जलधर को बोला आज दोपहर को तुम मेरी बहन माया को चाकु से क्यों मारे हो बोलकर तीनों एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर आज तुझको जान से खत्म कर देंगे की धमकी देकर करिया देवार हाथ में रखे चाकु से एवं रज्जन देवार, रिपु देवार हाथ थप्पड से मारपीट किया.
मारपीट करने से जलधर बायें हाथ, पीठ में एवं बदन में चोंट आया, घटना के समय कोई उपस्थित नहीं था. घटना के बात को जलधर ने अपने भाई संतोष सोनवानी पत्नी अनिता सोनवानी को बताकर थाना आया, थाना से उसे ईलाज कराने सरकारी अस्पताल महासमुंद भेजे.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने करिया देवार, रज्जन, रिपु देवार पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर मामला दर्ज किया है.