news-details

CG : एक महीने में उखड़ने लगी सीसी रोड, ग्रामीणों में रोष

अफसर-ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

आपको बताते चले की यह पुरा मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम नेवरा का है जहाँ गौरव पथ योजना के अंतर्गत 36 लाख रुपए की लागत से बनाई गई सीसी रोड एक महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है। सड़क से गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जबकि सीमेंट की जगह रेत की परतें साफ दिखाई दे रही हैं । ग्राम नेवरा के ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर कलेक्टर से शिकायत कर दोषी अफसर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बिलासपुर-कोटा रोड स्थित ग्राम पंचायत नेवरा में बनी इस सड़क की खराब हालत को देखकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है स्थानीय लोगों ने इस खराब सीसी रोड (गौरव पथ योजना अंतर्गत ) का वीडियो बनाया है, जिसमें गौरव पथ योजना अंतर्गत नवनिर्मित सीसी रोड में घटिया सामग्री का उपयोग करके निर्माण कार्य को दिखाया गया है। मापदंड (स्टीमेट) के अनुसार जितनी मात्रा में मटेरियल उपयोग होना चाहिए था वो हुआ नहीं l पैसों का बंदर बाट करने के चक्कर में सीसी रोड निर्माण में कम मात्रा में मटेरियल का उपयोग किया गया एवं खराब गुणवत्ता के कारण सड़क पर वाहन चलते ही गिट्टियां बाहर निकलने लगी हैं। महज एक महीने के भीतर ही सड़क की हालत जर्जर हो गई है । कार्य एजेंजी पर उठ रहे है सवाल

36 लाख में 450 मीटर रोड का निर्माण
36 लाख रुपए की लागत से 450 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत यह राशि स्वीकृत हुई थी। पिछले चार-पांच महीनों से सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, जो मार्च में पूरा हुआ, लेकिन निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़क की गुणवत्ता खराब रही। हालत यह है कि सड़क महज एक महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है।

गर्मी में जर्जर, तो बारिश में कैसी होगी हालत
स्थानीय निवासी बिहारी सिंह टोडर ने आरोप लगाया कि सीसी रोड निर्माण में घटिया और स्तरहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया, जिससे बारिश में सड़क की स्थिति और खराब होने की आशंका है।

मिडिया को जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी बिहारी सिंह टोडर ने बताया की नियमानुसार निर्माण से पहले मजबूत बेस तैयार किया जाना चाहिए था। उसके बाद कंक्रीटीकरण के लिए गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया । यही कारण है कि सड़क इतनी जल्दी खराब होकर उखड़ने लगी है।


अन्य सम्बंधित खबरें