संकुल केंद्र नया तो विभाग ने बना दिया, किन्तु 9 साल बाद भी भ... - CG Sandesh

संकुल केंद्र नया तो विभाग ने बना दिया, किन्तु 9 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया.

कसडोल| ग्राम रवान को 2011,12 में अलग संकुल का दर्जा दिया गया. लेकिन दर्जा देने के 9 साल बाद भी यहाँ अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया. इस संकुल में कुल प्रायमरी स्कूल 10 मिडिल 5 औऱ हाईस्कूल 1 है. जिसमे 35 शिक्षक है. इन शिक्षकों का माह में करीबन 2 या 4 बार संकुल में आना पड़ता है, लेकिन आज करीबन 8 वर्ष हो गए अभी तक संकुल भवन का निर्माण नही हो पाया. पूर्व पंचायत कार्यकाल में संकुल भवन बनाने हेतु राशि स्वीकृत हुआ था, परंतु मात्र नींव का तक का कार्य किया गया और दो क़िस्त निकाला गया. और पूर्व सरपंच महेश तांडी का वन प्राणी अधिनियम के तहत जेल जाने के कारण भवन का कार्य नही हो पाया.

संकुल भवन नही होने के कारण शिक्षकों को मीटिंग और अन्य जानकारी के लिए संकुल रवान आने पर भवन नही होने के कारण मिडिल स्कूल में ही मीटिंग का कार्य किया जाता है। जिससे शिक्षकों और छात्रों की पढ़ाई में ब्यवधान होता है, जानकारी मिली है कि संकुल भवन जो कि अधूरा है उसका काम रायपुर के ठेकेदार को दिया गया है, जो अब तक पूरा नही हुआ है. अब देखना है कब तक संकुल भवन बनता है.

author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें