नगर पंचायत पिथौरा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन ... - CG Sandesh

नगर पंचायत पिथौरा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित

अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत नगर पंचायत पिथौरा में छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश तथा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सामान्यतः 500 राशन कार्ड पर एक उचित मूल्य दुकान संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसी के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान पिथौरा शहरी दुकान क्रमांक-1 (दुकान आईडी 581003001) का युक्तियुक्तकरण एवं विभाजन किया जाना प्रस्तावित है। 

नगर पंचायत पिथौरा द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार नई उचित मूल्य दुकान के लिए वार्ड क्रमांक 06 स्थित सामुदायिक भवन को चयनित किया गया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 05, 06, 07 एवं 08 के कुल 608 राशन कार्ड शामिल किए जाएंगे।

नवीन दुकान के आबंटन हेतु विकासखंड में संचालित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि साख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व-सहायता समूह, नगर पंचायत तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 02 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन समय पर जमा किए जा सकेंगे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें