CG : रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की... - CG Sandesh

CG : रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की मौके पर मौत

रायपुर / अभनपुर। अभनपुर-राजिम मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पहले बाइक सवार सड़क पर मौजूद मवेशी से टकरा गए, जिसके बाद सामने से आ रहे हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नायकबांधा, हसदा और उरला निवासी युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें