पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरो... - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। डभरा में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता और विशेष रूप से किसान वर्ग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। उनका कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को डीजल के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं खाद की कमी ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किसानों को कमजोर करने की साजिश के तहत खाद के आवंटन में कटौती की जा रही है, जिससे आने वाले समय में धान उत्पादन प्रभावित हो सकता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “किसानों के साथ अन्याय बंद करो” और “प्रधानमंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं की गई और कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल, कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।



अन्य सम्बंधित खबरें