news-details

सरायपाली : मुस्कुराता हुआ चेहरा 22 बालिकाओं ने लगाया कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह,जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में कैंसर से बचाव हेतु HPV का टीका लगाया जा रहा है । 

जिसके तहत निर्धारित शिविर में विकासखंड सरायपाली में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में 14 वर्ष के 22 बालिकाओं को कैंसर से बचाव हेतु HPV का टीका लगाया गया । 

जिसमें बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक मुस्कुराते हुए भीषण गर्मी को मात देते हुए शिविर में उपस्थिति दर्ज कराई इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य टीम प्रगति शर्मा, डी मालाकार, भरत नायक, पुरुषोत्तम पटेल, निर्मला नागेश,डोलचंद नायक, जितेंद्र बरिहा, नरसिंह सिन्हा व स्थानीय मितानिन का विशेष सहयोग रहा ।  

ग्राम रूढ़ा निवासी प्रीति पटेल पिता गिरधारी पटेल अपने सहपाठियों को HPV वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जिसके लिए डॉ कुणाल नायक व टी आर धृतलहरे के द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया एवं सभी टीकाकृत बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग सरायपाली के आम नागरिकों से अपील करता है कि भ्रामक वीडियो व समाचार के बहकावे में ना आए कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका पूर्णतः सुरक्षित है इसका लाभ अवश्य लेवें , यह टीका 14 वर्ष के बालिकाओं को ही लगाया जा रहा है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें