news-details

जांजगीर-चांपा को मिली हाईटेक डायल-112 वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवा होगी और मजबूत

जांजगीर-चांपा जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जिले को 10 नए हाईटेक डायल-112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे त्वरित सहायता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

लंबे समय से जिले में संचालित पुरानी और जर्जर डायल-112 गाड़ियों के कारण आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। सड़क हादसे, विवाद, अपराध और अन्य आपात स्थितियों में समय पर सहायता पहुंचाने में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में नई अत्याधुनिक गाड़ियों के शामिल होने से अब पुलिस और आपातकालीन टीम पहले की तुलना में अधिक तेजी और दक्षता के साथ मौके पर पहुंच सकेगी।

बताया जा रहा है कि नए डायल-112 वाहन आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस हैं, जिससे रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और घटनास्थल पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इन वाहनों के संचालन से आम नागरिकों को त्वरित मदद मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन रिस्पॉन्स सिस्टम पहले से अधिक प्रभावी और मजबूत होगा। साथ ही पुलिस विभाग को भी फील्ड में बेहतर कार्य करने में सहायता मिलेगी। नई हाईटेक डायल-112 वाहनों की शुरुआत को जिले के लिए बड़ी राहत और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



अन्य सम्बंधित खबरें