शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: ‘गिफ्ट ऑफ विज़... - CG Sandesh

शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: ‘गिफ्ट ऑफ विज़न’ कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक निःशुल्क नेत्र शल्यक्रियाएँ

इंदौर, 19 मई, 2026: शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया ने ‘गिफ्ट ऑफ विज़न’ कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वाधिक निःशुल्क नेत्र शल्यक्रियाएँ कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मार्च 2004 से 31 मार्च, 2026 के बीच, फाउंडेशन ने अपने ‘गिफ्ट ऑफ विज़न’ कार्यक्रम के अंतर्गत 30 लाख से अधिक मरीजों को निःशुल्क नेत्र शल्यक्रियाएँ प्रदान करते हुए वंचित समुदायों को पुनः दृष्टि प्रदान की।

यह पहल टाले जा सकने वाले अंधत्व के उन्मूलन के प्रति संगठन की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। साथ ही, इसका उद्देश्य अन्य संस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को भी ऐसे प्रभावशाली सामाजिक कार्यक्रमों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी डॉ. आर. वी. रमणी ने कहा, "एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से प्राप्त यह मान्यता हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उपचार योग्य अंधत्व का उन्मूलन ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है। 30 लाख से अधिक निःशुल्क नेत्र शल्यक्रियाएँ केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि देशभर के लाखों मरीजों और समुदायों द्वारा हम पर किए गए विश्वास का परिणाम है।"

उन्होंने आगे कहा, "आज हमारा नेटवर्क 10 राज्यों में स्थित 14 केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 1,000 नेत्र शल्यक्रियाएँ कर रहा है। यह दर्शाता है कि बड़े पैमाने पर कार्य करते हुए भी गुणवत्ता के साथ प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना संभव है।"


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें