CG : रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा मज... - CG Sandesh

CG : रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, हुई मौत

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा एक मजदूर अचानक करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने तत्काल घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहा था। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।





author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें