महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निर... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण, कहा अवैध वसूली की शिकायत बर्दाश्त नहीं

भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश 

अनाधिकृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड रूम में घुसने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

शौचालय की नियमित सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम की स्थिति का अवलोकन किया एवं रिकॉर्ड को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट रूप से कहा कि भू-अभिलेख शाखा में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः निषेध है। किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि या अवैध वसूली की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी तरह भू अभिलेख संबंधी कार्य को अंजाम न दे, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनाधिकृत अथवा बिचौलिये के झांसे में न आएं और सीधे संबंधित कार्यालय से संपर्क कर शासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य कराएं। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया।

शौचालय की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी टॉयलेट्स की प्रतिदिन कम से कम दो बार फिनाइल से सफाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक एक घंटे में टॉयलेट फ्रेशनर का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए।

कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर द्व्य सचिन भूतड़ा एवं रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा एवं मनोज खांडे मौजूद थे।



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें