कसडोल:- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019-20 में ग्राम मुरुमडीह को ग्राम पंचायत बनाने हेतु आज रवान सरपंच श्रीमती पद्मिनी प्रधान के अगुवाई में एसडीएम कसडोल को आवेदन दिया.
कसडोल | प्राप्त जनकारी के अनुसार कसडोल जनपद पंचायत में सबसे बड़े और दूरदराज सघन जंगलो वाला पंचायत रवान ही है, जिसमे आश्रित ग्रामो की संख्या 7 है। तालझार कि दूरी 35 किलोमीटर, छताल डाबर 15 किलोमीटर, मुरुमडीह 15 किलोमीटर, कौहबाहरा 6 किलोमीटर,गजरडीह 10 किलोमीटर और दलदली 15 किलोमीटर है.
ये सभी ग्राम घने जंगलों में बसे है, ग्राम पंचायत रवान छोटे-छोटे कार्य के लिए पंचायत आना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। खासकर राशन सामग्री के लिए। सरपंच रवान श्री मति पद्मिनी प्रधान का कहना है गांवो का विकास करना है तो छोटे पंचायत का निर्माण जरूरी है, जैसे छत्तीसगढ़ राज्य बनने से विकास हुआ,अभी कई नए जिले बने है, जिससे विकासकार्य में तेजी आई है।
इसी कारण ग्रामीणों से सलाह कर शंकरलाल विश्वकर्मा,तेजराम ध्रुव,दीपक कुमार साहू,रोजगार सहायक प्रदीप प्रधान और अन्य ग्रामीणजनों ने नए पंचायत मुरुमडीह को बनाने हेतु आवेदन अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कसडोल को दिया गया.