महासमुंद : 22 मई को मुनगासेर एवं घोंच में लगेंगे समाधान शिविर
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 5 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 मई 2026 को जिले के महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं, मांग एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा।
महासमुंद विकासखंड में ग्राम पंचायत मुनगासेर के हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम बनपचरी, मुनगासेर, सिंघनपुर, छिलपावन, लखनपुर, ढांक, जामपाली, डुमरपाली, सरेकेल, नरतोरा, बरेकेलकला, कुरूमांठा, भटगांव एवं छिन्दौली के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह पिथौरा विकासखंड में ग्राम घोंच स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिसमें में बरेकेलखुर्द, खुटेरी, अरण्ड, ठाकुरदियाखुर्द, जंघोरा, बरतुंगा, कौहाकुडा, ठाकुरदियाकला, घोंघा, घोघरा, बगारपाली, दुरूगपाली, बढईपाली, कुम्हारीमुडा, मोहदा एवं नयापाराकला के ग्रामीण शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।