महासमुंद : कलेक्ट्रेट लंगेह ने सुशासन तिहार में शामिल होने अ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्ट्रेट लंगेह ने सुशासन तिहार में शामिल होने अधिकारियों को बस से किया रवाना

सुशासन तिहार अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को समाधान शिविर हेतु बस के माध्यम से रवाना किया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक बस यात्रा के जरिए ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं शासकीय कार्यों में मितव्ययिता का संदेश दिया गया।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के समुचित उपयोग को लेकर लगातार अपील की जा रही है।

इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बस के माध्यम से शिविर स्थल तक भेजने की पहल की गई है।

इस दौरान अधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में भी सुशासन तिहार एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक बस यात्रा को प्राथमिकता देने की बात कही।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें