सरायपाली में HPV टीकाकरण का धूम पीएचसी बलोदा से शतक हुआ पूरा
जिले में कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान में स्थानीय जनता एवं बालिकाओं की रुचि ने इस टीकाकरण कार्य को एक नई रफ्तार दे दिया है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह,जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में पात्र बालिकाओं को HPV का वैक्सीन लगाया जा रहा है।
इसी क्रम में पीएचसी बलोदा में आयोजित टीकाकरण सत्र में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी 56 बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाकर प्रमाण पत्र दिया गया है इस तरह से विकासखंड सरायपाली आज दिनांक तक 113 बालिकाओं को HPV का टीका लगाया जा चुका हूं यह टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
इस टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर डोलमणी भोई ने अपने सुपुत्री जेसिनी भोई को HPV वैक्सीन लगवाया तथा जनपद सदस्य बलोदा पद्मिनी प्रदीप भोई के द्वारा किया गए प्रयासों से क्षेत्र की अन्य बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक टीकाकरण कराया उनके द्वारा आम नागरिकों को संदेश दिया गया है कि बालिकाओं को किसी भी तरह अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है।
इस शिविर में डॉ कुणाल नायक (बीएमओ ) टी.आर. धृतलहरे (BETO), डोलमणी भोई (सुपरवाइजर), प्रगति शर्मा, .पूजा नाग ( नर्सिंग आफिसर ), जानकी बरिहा ( RHO ), बरतराम सोनवानी (Dresser), भेषज साहू (PADA ) पूर्णिमा रावल, सुशीला विभार, मायावती चौहान, विनय कुमार बारीक , यशपाल पटेल, रुपेश साहू , उदय साहू ( ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ), मीरा ध्रुव, हेमकुमारी ध्रुव, देवश्री दीवान, धानेश्वरी पटेल ( सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ), धर्म सिंग ( वार्ड ब्वाय) , दीपिका देवांगन ( वार्ड आया) एवं स्थानीय मितानिन सहित स्वास्थ्य विभाग का सभी स्टाफ उपस्थित रहे जिन्होंने सुव्यवस्थित रूप से शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
स्वास्थ्य विभाग सरायपाली द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि पात्र बालिकाओं का HPV टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में कैंसर संक्रमण कीगंभीरता से सुरक्षित रखा जा सके।