वैश्विक तनाव का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी स... - CG Sandesh

वैश्विक तनाव का असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी संभव, बोले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

बिलासपुर : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और वैश्विक तनाव का असर अब भारतीय तेल बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि वैश्विक हालात जल्द नहीं सुधरे और युद्ध जैसी स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बने तनावपूर्ण हालातों का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जेब पर भी दिखाई दे रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित होने जैसी स्थिति बनने लगी है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

तोखन साहू ने स्पष्ट किया कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और युद्ध की स्थिति समाप्त नहीं होती, तब तक तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि केंद्र सरकार लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



अन्य सम्बंधित खबरें