महासमुंद : अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहनों को ... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने किया जप्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 21 मई, 22 मई एवं 23 मई को विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहनों को जप्त किया।

जप्त वाहनों में खनिज साधारण रेत से भरे 3 हाइवा तथा गिट्टी से भरे 2 हाइवा वाहन शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना तुमगांव एवं थाना महासमुंद में रखा गया है। जप्त सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा पूर्व में भी जिले के खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण दण्डनीय अपराध है। इसके बावजूद अवैध परिवहन पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने निर्देशित किया है कि भविष्य में अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें