महासमुंद : ग्राम बिरकोनी में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को ग्राम बिरकोनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें चार अलग - अलग वार्डों में नाली निर्माण का लोकार्पण एवं शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। साथ ही विधायक श्री सिन्हा ने ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इसके अलावा उनकी समस्याओं से रूबरू होकर जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।
बता दें कि ग्राम बिरकोनी में अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण निधि से वार्ड क्रमांक 02, 07, 08 और 15 में 4-4 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं अधोसंरचना विकास निधि से 12 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सबसे पहले विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है। हमारी सरकार ने जो वादा किया था वो निभा रहे हैं। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र विकास की गति तेजी से बढ़ रही है। केंद्र एवं राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गांव में सड़क, नाली, बिजली की व्यवस्था जैसे जरूरतों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भेंट मुलाकात भी की। उनकी समस्याओं को भी सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तेजेन्द्र शर्मा, महामंत्री साजन यादव, जनपद सदस्य विष्णु साहू, ग्राम सरपंच चंदन चंद्राकर, सोसाइटी अध्यक्ष तुलस साहू, पंचगण हेमलाल चंद्राकर, टकेश्वर सेन, पवन साहू, डेरहीन ध्रुव, भाजपा नेतागण दिनेश रूपरेला, रामेश्वर पटवा, अभिषेक पांडे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।
अन्य सम्बंधित खबरें