महासमुंद : बच्चों को संस्कारवान बनाने नैतिक शिक्षा विषय पर व... - CG Sandesh

महासमुंद : बच्चों को संस्कारवान बनाने नैतिक शिक्षा विषय पर विहिप का बैठक संपन्न

विश्व हिन्दू परिषद शबरी सेवा संस्थान द्वारा आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 में प्राथमिक शाला के कक्षा पांचवी एवं पूर्व माध्यमिक शाला के कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों को संस्कारवान बनाने नैतिक शिक्षा प्रदान करने हेतु निजी स्कूल संचालकों की बैठक स्वाध्याय केंद्र कालेज रोड महासमुंद में रखी गई। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद नैतिक शिक्षा आयाम के प्रांत प्रमुख हरिओम साहू, सामाजिक समरसता प्रमुख अखिलेश लूनिया जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

प्रांत प्रमुख ने नैतिक शिक्षा आयाम पर चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष भर नैतिक शिक्षा पाठ्यक्रम सप्ताह में एक दिन बच्चों को कैसे अध्ययन करना है, नैतिक शिक्षा के द्वारा बच्चों को संस्कार वान बनाने तत्पश्चात उनका मूल्यांकन करने एवं सर्टिफिकेट एवं प्रोत्साहन भेंट सहित आगामी सत्र की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। 

प्राइवेट स्कूल संचालकों से आवश्यक चर्चा एवं उनके सुझाव व विचारों का आदान प्रदान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पारस चोपड़ा, कांति सोनी, राहुल चंद्राकर, कुबेर गिरी गोस्वामी, नीलेश तिवारी, कुंभज चंद्राकर, रामेश्वर पाण्डे, प्रदीप वर्मा, गुड्डा सिन्हा, सुरेन्द्र महाराज, राहिल गुप्ता, सुमन सेंदरे सहित बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद जिला महासमुन्द के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें