बागबाहरा : पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट, मौत के बाद एक्सीड... - CG Sandesh

बागबाहरा : पुरानी रंजिश के चलते की मारपीट, मौत के बाद एक्सीडेंट का रूप देने रची साजिश, दो गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट से मृत्यु के प्रकरण में पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर विधिवत कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के द्वारा हत्या के बाद घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की साजिश रची गई, चोट की प्रकृति स्पष्ट नहीं होने एवं मृतक के ईलाजरत रहने से घटना की वास्तविक जानकारी नहीं होने का, आरोपियों ने फायदा उठाया.

मिली जानकारी के अनुसार चितरंजन पटेल को ग्राम लामीसरार स्थित मुर्गी फार्म के पास पुरानी रंजिश को लेकर टोंगोंपानी निवासी दीपेश साहू एवं कुंजन साहू एवं एक अन्य ब्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया,  जिससे चितरंजन को चोंटें आने से वह घायल हो गया. इसपर मारपीट कर अश्लील गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना कोमाखान में दिनांक 03 मई 2026 को अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 126(2), 324(4), 3(5) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसके बाद चितरंजन पटेल उम्र 22 साल घटना के बाद से ईलाज के लिए भर्ती था एवं बेहोश स्थिति में था,  जिसकी ईलाज के दौरान दिनांक 22 मई 2026 को मृत्यु हो गई.

पुलिस द्वारा विधिवत मर्ग पंचनामा, पीएम रिपोर्ट एवं प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 103(1) बी.एन. एस. जोड़ते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी कुंजन साहू पिता बालूराम साहू उम्र 25 साल, दीपेश साहू पिता भुनेश्वर साहू उम्र 24 साल दोनों निवासी ग्राम बकमा थाना बागबाहरा को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया की चितरंजन पटेल, घटना में शामिल आरोपियों में से एक आरोपी की बहन को भगाकर ले जाने से आरोपी आक्रोशित था, बदले की भावना से ग्रसित होकर 15 अप्रैल 2026 को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर प्लान बनाया और लामीसरार मुर्गी फार्म मोड़ के पास चितरंजन पटेल जब अपने मोटर सायकल से आ रहा था, उसे रास्ते मे रोककर कब्रिस्तान के पास ले जाकर पूर्व के विवाद को लेकर वाद-विवाद कर तीनों ने मिलकर डण्डे से प्राण घातक वार करने से वह बेहोश हो गया.

इसके बाद उसके मोटरसायकल को पत्थर से कुचलकर दोनो को बिजली खंभे के पास छोड़ दिये, ताकि देखने वालो को यह एक रोड एक्सीडेंट लगे और वहाँ से भाग गये.

कोमाखान पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों (कुंजन साहू और दीपेश साहू) को गिरफ्तार कर लिया है, प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है. वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें