दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : सोमवार 25 मई 2026 - पंडित भूपेंद... - CG Sandesh

दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : सोमवार 25 मई 2026 - पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉️ *श्री हरिहरो विजयतेतराम* 🕉️
🌅 *सुप्रभातम* 🌅
📅 *आज का पञ्चाङ्ग* 📅

🌻 *सोमवार, २५ मई २०२६* 🌻

🌅 *सूर्योदय*: ०५:३९
🌇 *सूर्यास्त*: ०७:०८
😊 *चन्द्रोदय*: १३:५१
🌙 *चन्द्रास्त*: २६:०३

🌖 *अयन*: उत्तरायणे (उत्तर गोले)
☀️ *ऋतु*: ग्रीष्म
👉 *शक सम्वत*: १९४८ (पराभव)
👉 *विक्रम सम्वत*: २०८३ (रौद्र)
👉 *मास*: (प्रथम अधिक) ज्येष्ठ
👉 *पक्ष*: शुक्ल
👉 *तिथि*: दशमी (२९:१० से एकादशी)
👉 *नक्षत्र*: उत्तराफाल्गुनी (२८:०८ से हस्त)
👉 *योग*: वज्र (२७:१५ से सिद्धि)
👉 *प्रथम करण*: तैतिल (१६:४६ तक)
👉 *द्वितीय करण*: गर (२९:१० तक)

~~~~~~~~~~~~~
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तुदोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राजयोग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृदोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद,9926826570
फोन पेय 8889391334

~~~


  || *गोचर ग्रहा:* ||
🌕 *गोचर ग्रहा:* 🌕

🌞 *सूर्य*: वृष
🌙 *चंद्र*: कन्या (०९:०७ से)
♂️ *मंगल*: मेष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
☿️ *बुध*: वृष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
♃ *गुरु*: मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
♀️ *शुक्र*: मिथुन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
♄ *शनि*: मीन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
☊ *राहु*: कुम्भ
☋ *केतु*: सिंह

~~~~~~~~~~~~~~~~

⏳ *शुभाशुभ मुहूर्त विचार* ⏳

⏰ *अभिजित मुहूर्त*: १:४६ से १२:४२
⏰ *अमृत काल*: २०:३ से २:१४
⏰ *रवि योग*: पूरे दिन
⏰ *विजय मुहूर्त*: १४:३२ से १५:२८
⏰ *गोधूलि मुहूर्त*: १९:०८ से १९:२९
⏰ *सायाह्न सन्ध्या*: १९:१० से २०:१०
⏰ *निशिता मुहूर्त*: २३:५३ से २४:३४
⚠️ *राहुकाल*: ०७:०२ से ०८:४६
🧭 *राहुवास*: उत्तर-पश्चिम
⏰ *यमगण्ड*: १०:३० से १२:१४
⚠️ *दुर्मुहूर्त*: १२:४२ से १३:३७
🔥 *होमाहुति*: शनि (१५:४ तक)
🧭 *दिशा शूल*: पूर्व
🌟 *नक्षत्र शूल*: उत्तर (२८:०८ तक)
🔥 *अग्निवास*: आकाश
🌙 *चन्द्र वास*: पूर्व (दक्षिण ०९:०७ से)
🕉️ *शिववास*: सभा में (२९:१० सर क्रीड़ा में)

~~~~~~~~~~~~~~~~

💧 *चौघड़िया विचार* 💧

*|| दिन का चौघड़िया ||*
१ – अमृत | २ – काल
३ – शुभ | ४ – रोग
५ – उद्वेग | ६ – चर
७ – लाभ | ८ – अमृत
*|| रात्रि का चौघड़िया ||*
१ – चर | २ – रोग
३ – काल | ४ – लाभ
५ – उद्वेग | ६ – शुभ
७ – अमृत | ८ – चर

_नोट: दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।_

~~~~~~~~~~~~~~~~

🚌🚄🚗 *शुभ यात्रा दिशा* 🚌🚄🚗
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

~~~~~~~~~~~~~~~~

📅 *तिथि विशेष* 📅
श्री गंगा दशहरा, रोहिणी तपन काल (नौतपा) आरम्भ, बुध पश्चिम में उदय २५:४२ से, गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०९:० से १०:४२ तक आदि।

~~~~~~~~~~~~~~~~
👶 *आज जन्मे शिशुओं का नामकरण* 👶
~~~~~~~~~~~~~~~~
आज २८:०८ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प, पि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (पू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

~~~~~~~~~~~~~~~~

🕰️ *उदय-लग्न मुहूर्त* 🕰️
वृषभ – २८:४६ से ०६:४२
मिथुन – ०६:४२ से ०८:५७
कर्क – ०८:५७ से १:१९
सिंह – १:१९ से १३:३८
कन्या – १३:३८ से १५:५६
तुला – १५:५६ से १८:१७
वृश्चिक – १८:१७ से २०:३६
धनु – २०:३६ से २:३९
मकर – २:३९ से २४:२१+
कुम्भ – २४:२१+ से २५:४६+
मीन – २५:४६+ से २७:१०+
मेष – २७:१०+ से २८:४+
~~~~~~~~~~~~~~~~

🕉️ *पञ्चक रहित मुहूर्त* 🕉️
रोग पञ्चक – ०५:१८ से ०६:४२
शुभ मुहूर्त – ०६:४२ से ०८:५७
मृत्यु पञ्चक – ०८:५७ से १:१९
अग्नि पञ्चक – १:१९ से १३:३८
शुभ मुहूर्त – १३:३८ से १५:५६
रज पञ्चक – १५:५६ से १८:१७
शुभ मुहूर्त – १८:१७ से २०:३६
चोर पञ्चक – २०:३६ से २:३९
शुभ मुहूर्त – २:३९ से २४:२१+
रोग पञ्चक – २४:२१+ से २५:४६+
शुभ मुहूर्त – २५:४६+ से २७:१०+
शुभ मुहूर्त – २७:१०+ से २८:०८+
रोग पञ्चक – २८:०८+ से २८:४+
शुभ मुहूर्त – २८:४+ से २९:१०+
मृत्यु पञ्चक – २९:१०+ से २९:१८+

~~~~~~~~~~~~~~~~

🐐🐂👨‍👩‍👧‍👦 *आज का राशिफल* 🦀🦁👩

~~~~~~~~~~~~~~~~

*मेष 🐐* (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
 
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आज आपका रूखा व्यवहार दिन भर किसी ना किसी के साथ व्यर्थ के विवाद खड़े करेगा स्वभाव में क्रोध भी रहेगा। महिलाओ में भी धैर्य की कमी रहेगी अपनी व्यर्थ की बयानबाजी से माहौल ज्यादा अशांत बनाएंगी परिवार में सम्पति को लेकर भी विवाद के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी छोटी मोटी बातो पर उलझ बैठेंगे जिसका प्रभाव दैनिक आय पर भी पड़ेगा। धन लाभ आज आशा से भी बहुत कम ही रहेगा। गृहस्थ में अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी उधार लेने की नौबत आ सकती है यथा संभव आज ना लें। स्वास्थ्य को भी संभालें जोखिम वाले कार्य आज ना करें।

*वृष 🐂* (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा अतिआत्मविश्वास के कारण स्वयं ही अपने कार्य बिगाड़ लेंगे किसी पुराने गलत निर्णय के कारण पश्चाताप भी होगा। कार्य व्यवसाय में परिजनों का मार्गदर्शन मिलने पर भी आय के स्त्रोत विकसित नही कर सकेंगे सीमित मात्रा में धन की आमद रहेगी लेकिन वह भी परिवार में किसी ना किसी की फरमाइश पूरी करने में लग जायेगी। सन्तानो को पढ़ाई के ऊपर अतिरिक्त खर्च होगा। महिलाये आज प्रयास करने के बाद भी खर्च नही रोक पाएंगी आर्थिक कारणों से चिंतित भी रहेंगी इस विषय मे बुजुर्गो का सहयोग मिलने पर थोड़ी राहत मिलेगी। अपच की समस्या होगी।

*मिथुन 👨‍👩‍👧‍👦* (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप शांत रहने का प्रयास करेंगे परन्तु फिर भी आस-पास का वातावरण ही कुछ ऐसा बनेगा जिससे आपको क्रोध आएगा। घर में परिजन एवं कार्य क्षेत्र पर सहकर्मीयो को समझाने पर भी मनमानी कार्य करेंगे जिसका परिणाम बाद में स्वयं के साथ ही आपके लिए भी अहितकर रहेगा। मन में धार्मिक भाव आज अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी कुछ ना कुछ मानसिक जपादि करते रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्यम फलदायी रहेगा अधिक परिश्रम के बाद ही धन लाभ होगा। उधारी आज किसी को भूल कर भी ना दें। महिलाये छोटी बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी जिससे वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा।

*कर्क 🦀* (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। आर्थिक रूप से कमजोर रहने के कारण अधिकांश योजनाओ को सिरे नही चढ़ा पाएंगे व्यापार में भी आज व्यवसाय सीमित ही रहेगा दौड़-धूप करने के बाद भी कामचलाने लायक धन की प्राप्ति होगी। आज आप घरेलू एवं अन्य बाहरी विवादों से दूरी बना कर रहेंगे फिर भी महिलाओ के विपरीत व्यवहार के कारण मन आहत होगा। सरकारी संबंधित कार्यों में भी किसी प्रक्रिया के अधूरे रहने से विलम्ब होगा। घर मे भाई बंधु आपसे काम निकालने के लिए मीठा व्यवहार करेंगे। व्यर्थ के खर्च ना चाहने पर भी करने पड़ेंगे। संध्या बाद अधिक थकान अनुभव होगी।

*सिंह 🦁* (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी के गलत आचरण से मन मे क्रोध आएगा फिर भी परिणाम जानकर माफ कर देंगे लेकिन व्यवहार विपरीत ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी। अन्य लोगो के ऊपर निर्भर रहने से सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। उधारी वाले व्यवहार परेशानी में डालेंगे जल्द चुकता करने का प्रयास करें वरना सम्मान हानि हो सकती है। महिलाये आज सुनेंगी सबकी लेकिन करेंगी अपने ही मन की जिससे स्वयं तो संतोषी रहेंगी लेकिन अन्य लोगो को दुविधा में डालेंगी। परिवार के बुजुर्गो के साथ तीखी बहस हो सकती है शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा परिणाम बुरे होंगे।

*कन्या 👩* (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। सोचे हुए कार्य आज आरम्भ से ही सही दिशा में आगे बढ़ेंगे व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से बिक्री बढ़ेगी धन लाभ भी बीच मे होता रहेगा। नौकरी वाले लोगो को आज अतिरिक्त आय बनाने का मौका भी मिलेगा इसके लिए परिश्रम भी ज्यादा करना पड़ेगा। सहकर्मी आपके व्यवहार से नाराज होंगे फिर भी कार्यों पर इसका प्रभाव नही पड़ेगा। धन को लेकर किसी से कहा-सुनी हो सकती है यहां धैर्य का परिचय दें अन्यथा धन के साथ ही संबंध भी डूबेंगे। महिलाये आज मनोकामना पूर्ति हेतु स्वार्थी व्यवहार करेंगी। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ होगा।

*तुला ⚖️* (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको घरेलू एवं व्यवसाय सम्बन्धित विविध समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर किसी गलत निर्णय से नुकसान होगा आज आपको गलत मार्गदर्शन करने वाले ही अधिक मिलेंगे जिससे सही दिशा में जा रहा काम भी गलत हों जायेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उलझनों भरा रहेगा आय लेदेकर बना लेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च साथ आने से बजट गड़बड़ायेगा। महिलाये भी आर्थिक कारणों से अभिलाषा पूर्ण नही कर पाएंगी लेकिन पारिवारिक सुख को व्यक्तिगत सुख से ज्यादा महत्व देंगी बुजुर्गो का स्नेह मिलेगा। सेहत में धीरे धीरे गिरावट दर्ज होगी दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

*वृश्चिक 🦂* (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप किसी बहुप्रतीक्षित आवश्यक कार्य के पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगे लेकिन सरकारी कार्य आज बिना जोड़तोड़ किये पूर्ण नही हो सकेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे मध्याह्न तक धन को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन इसके बाद धन की आमद होने पर आर्थिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाये चतुराई से अपने कार्य बना लेंगी अपनी बुद्धि पर घमंड भी करेंगी। पारिवारिक सदस्य अथवा रिश्तेदारो से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे घर मे आपसी संबंध भी सामान्य ही बने रहेंगे। सार्वजनिक व्यवहारों में बढ़ोतरी होगी। निवेश से आज बचें।

*धनु 🏹* (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिये उन्नति कारक रहेगा। सोची हुई योजनाये थोड़े से प्रयास के बाद स्वतः ही गति पकड़ लेंगी। स्वभाव में व्यवहारिकता एवं मिलनसार प्रवृत्ति रहने से आज किसी से सहायता मांगना भी आसान रहेगा लोग आपके किसी काम के लिए मना नही कर सकेंगे। आर्थिक रूप से दिन आशा से अधिक बेहतर रहेगा। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा लोग भी निश्चित धन लाभ के साथ अतिरिक्त आय भी बना सकेंगे प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनमें भी आज लाभ की संभावना ही रहेगी। महिलाये आज किसी से बहस होने पर मन ही मन जली भुनी रहेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।

*मकर 🐊* (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा शांति से व्यतीत करेंगे। आर्थिक आयोजन करने से घबराएंगे लेकिन आज व्यवसाय अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यों में निवेश निसंकोच होकर करें विलम्ब से ही सही नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे। व्यवसाय में दुविधा की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लें धन लाभ आज निश्चित होकर रहेगा। महिलाये आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक वातावरण को भी महकाएंगी। दाम्पत्य जीवन मे भी आत्मीयता रहेगी। बेरोजगार नए कार्य से जुड़ेंगे व्यर्थ बहस वाले प्रसंगों से दूर रहें।

*कुंभ 🏺* (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत आज प्रातः काल से ही नरम रहेगी बाहर का खान-पान एवं शीतल प्रदार्थ ज्यादा गड़बड़ करेगा इनसे दूर रहेंगे। नौकरी पेशा जातको को लापरवाही के कारण अधिकारियों की डांट सुन्री पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी समय से वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। व्यवसाय में आज लगभग सभी कार्य आपकी सोच के विपरीत ही होंगे नए कार्यों में पैसा ना फ़सायें पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें धन लाभ आज अल्प मात्रा में ही होगा। महिलाये भी आज शारीरिक क्षमता कम रहने से मामूली बातो से चिढ़ जाएंगी।

*मीन 🐋* (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिये सामान्य से बेहतर रहेगा। आज अचानक किसी की सहायता अथवा स्वभाव परिवर्तन देख कर आश्चर्य चकित रह जायेंगे। काम-धंधा भी आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी। खर्च आज आसानी से निकाल लेंगे। सरकारी कार्य अधिकारियों को मेहरबानी से आगे बढ़ेंगे। महिलाये आज किसी कारण से पुरुषों के ऊपर आश्रित रहेंगी समय से कामना पूर्ति ना होने एवं परिजनों के उद्दंड व्यवहार से क्रोधित भी रहेंगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें