महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने तुमगांव शीतला मंदि... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने तुमगांव शीतला मंदिर परिसर सौदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने रविवार को नगर पंचायत तुमगांव में स्थित मां शीतला मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। परिसर में 12 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। 

वहीं 19 लाख रुपए की लागत से डोम शेड लगाया जा रहा है। विधायक श्री सिन्हा ने उक्त कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों को भी समय समय पर कार्य का निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा लगातार होना चाहिए जिससे कार्य सुगमता से और गुणवत्तापूर्ण होता है।

निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष पप्पू पटेल, भाजपा नेता देवीचंद राठी, राजेंद्र चंद्राकर, साजन यादव, दिनेश रूपरेला, नईम खान, पंडित विकास मिश्रा, पार्षदगण राकेश धीवर, भुनेश्वर साहू, दुकालू ध्रुव, उत्तम निर्मलकर, वरिष्ठ नागरिक चैनु साहू, राकेश तिवारी, द्रोणाचार्य साहू, पुष्कर यादव, कुंदन प्रजापति, माणिक सोनवानी, विष्णु धीवर, नरेंद्र साहू, विनोद गहरवाल सहित अन्य उपस्थित थें।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें