महासमुंद : विश्वहिंदू परिषद ने किया भटकते हुए बुजुर्ग व्यक्त... - CG Sandesh

महासमुंद : विश्वहिंदू परिषद ने किया भटकते हुए बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग, घर पहुँचने में की मदद

ओडिशा निवासी एक 81 वर्षीय बुजुर्ग मानसिक तनाव होने के कारण कई महीनों से घर के बाहर अलग-अलग शहरों में भटकते हुए, पिछले दो दिनों से महासमुंद में घुम रहे थे, जो भोजन का तलाश करते हुए अपना मार्केट महासमुंद में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अखिलेश लूनिया की दुकान पहुंचे, जहां ओडिया भाषी होने के कारण उसके भाषा को न समझ पाने के कारण ओडिया भाषी बजरंग दल के कार्यकर्ता चन्दन नेताम को बुलाकर उनकी भाषा को ट्रांसलेट किया गया। तब पता चला कि वे ओडिशा मधुसूदन साहू, ग्राम-भेरुआमुंडा, पोस्ट पैकमल, जिला बरगढ़ ओडिशा के निवासी है और पुराना 10वी पढ़ा लिखे संपन्न व्यक्ति है।

तब साहू समाज महासमुंद के पूर्व युवा अध्यक्ष आनंद साहू से संपर्क किया गया जिसके द्वारा ओडिशा नुवापारा जिला साहू समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र साहू से संपर्क कर ग्राम भेरुआमुंडा के सरपंच से संपर्क किया गया तब पता चला कि वह उसी गांव का निवासी है और संपन्न परिवार से हैं इसके बाद उसकी नाती यशोबंता साहू से संपर्क हुआ और वह 7:30 बजे पैसेंजर ट्रेन से महासमुंद पहुंचा।

रात्रि 8:00 बजे मधुसूदन साहू को उसके नाती यशोबंता साहू के सुपूर्त किया गया। जो रात्रि 9: 30 बजे लिंक एक्सप्रेस से नुवापरा ओडिशा सा के लिए प्रस्थान किया।

इस पूरी घटना के में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष येतराम साहू,कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, आनंद साहू,  विश्व हिंदू परिषद की जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर, अखिलेश लूनिया, चंदन नेताम, रामेश्वर गोलू साहू, सुरेंद्र महाराज, लोकेश दावड़ा, कुम्भज चंद्रकार, बीरू वर्मा आदि से दादा को घर पहुंचने हेतु सहयोग प्राप्त हुआ।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें