मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई बड़े मुद्दों पर हो रही चर्चा
रायपुर। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल की अहम बैठक चल रही है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित की गई। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जनहित से जुड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।
सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशभर में मुख्यमंत्री और मंत्री आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। ऐसे में यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा हाल के दिनों में की गई घोषणाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
अन्य सम्बंधित खबरें