महासमुंद : बरेकेलकला के किसानों ने स्व-प्रेरणा से शुरू किया ... - CG Sandesh

महासमुंद : बरेकेलकला के किसानों ने स्व-प्रेरणा से शुरू किया जल संरक्षण कार्य

जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्राम बरेकेलकला में ग्रामीणों एवं किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार के निर्देशानुसार आज उप संचालक कृषि ए्फ.आर. कश्यप एवं मोर गांव मोर पानी अभियान ग्राम बरेकेलकला के नोडल अधिकारी द्वारा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा, जिससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि के साथ भविष्य में जल संकट की समस्या को कम किया जा सकेगा। 

ग्रामीणों एवं किसानों को अपने घरों, खेतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्राम में स्थित शासकीय भूमि पर जनभागीदारी से निर्मित जल अवशोषण ट्रेंच का नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया।

ग्राम बरेकेलकला की महिला कृषक ममता साहू, पति ताराचंद साहू, चिमनबाई पति जगदीश सहित कृषक रोहितदास दीवान, पिता तुलसी दीवान, पुनीतराम पिता केजुराम, भुवनेश्वर पिता वीरसिंह एवं डगेश्वर यादव पिता रत्न यादव द्वारा स्व-प्रेरणा से अपने घरों एवं खेतों में सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग टैंक का निर्माण कराया जा रहा है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें