महासमुंद : एलपीजी गबन केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, मामले मे... - CG Sandesh

महासमुंद : एलपीजी गबन केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, मामले में ही सकते हैं कई और नए खुलासे, बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या

महासमुंद पुलिस ने एलपीजी गबन केस में फरार ठाकुर पेट्रोकेमिकल के मालिक एवं डायरेक्टर महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी संतोष एवं सार्थक ठाकुर की गिरफ़्तारी से  पूछताछ में कई रहस्य खुले हैं, बताया गया कि खाद्य अधिकारी अजय यादव परदे के पीछे का मुख्य षड्यंत्रकारी था.

आरोपियों ने आपदा का फायदा उठाते हुए गबन किये हुए गैस को 20 विभिन्न एजेंसियों एवं संस्थानों को कच्चे बिल पर बिना GST  के मनमाने रेट में बेचा था. अप्रैल महीने में 40 टन एलपीजी की खरीदी के विरुद्ध 135 टन एलपीजी बेचा गया.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई और नए खुलासे, हो सकते हैं, साथ ही आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है.

इस प्रकरण में आपराधिक न्यास भंग, आपराधिक षडयंत्र, कूट रचना एवं शासकीय संपत्ति का व्यापारिक हित हेतु हेराफेरी कालाबाजारी करना पाये जाने से धाराये 316(3), 316(5), 61,  238, 336(3), 338, 340(2) बीएनएस 3, 7 ईसी एक्ट भी जोड़कर वैधानिक कार्यवाही की गई है.

प्रकरण में विवेचना के दौरान अपराध में संलिप्त कुल चार लोगो जिसमें जिला खादय अधिकारी अजय यादव, पंकज चंद्राकर, मनीष चौधरी एवं निखिल वैष्णव की गिरफतारी पूर्व में की जा चूकी है.

प्रकरण का मुख्य आरोपी अपराध घटित करने के दिनांक से अपने पुत्र सार्थक सिंह ठाकुर के साथ फरार था. जिसके संबंध में मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से लगातार पता तलाश किया जा रहा था. इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा आरोपी संतोष सिंह ठाकुर एवं सार्थक सिंह ठाकुर के निवास एवं उसके रिश्तेदारों के आने जाने वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही थी साथ ही साथ तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए, अलग अलग टीम बनाकर रायपुर, कवर्धा, छूईखदान,  कान्हा-किसली, कोलकाता, पूणे. मुम्बई एवं कोल्हापुर(महाराष्ट्र) रवाना किया गया था.

सैकडो सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा से डाटा एवं तकनीकी एनालिसिस तथा मुखबीर सूचना के अवलोकन के पश्चात जानकारी प्राप्त हुआ की उक्त दोनो फरार आरोपी कोल्हापुर(महाराष्ट्र) के न्यू चालुक्य होटल में अपनी गिरफतारी से डरकर लुक-छिप कर रह रहे है.

आरोपी संतोष सिंह ठाकुर एवं सार्थक सिंह ठाकुर को न्यू चालूक्य होटल कोल्हापुर(महाराष्ट्र) में रूकना पाये जाने से कोल्हापुर(महाराष्ट्र) पुलिस के सहयोग से संतोष सिंह ठाकुर एवं सार्थक सिंह ठाकुर को गिरफतार किया जाकर आरोपी संतोष सिंह ठाकुर के कब्जे से 20,000 रूपये नगद विधिवत जप्त कर दिनांक 26.05.26 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से दोनो आरोपियों का ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर आये.

गिरफ्तार आरोपी-

  1. संतोष सिंह ठाकुर पिता स्व. मूल सिंह ठाकुर उम्र 57 साल,
  2. सार्थक सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 27 साल, साकिनान शांति विहार कालोनी डगनिया थाना डीडी नगर रायपुर।

प्रकरण के पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-

  1. आरोपी निखिल वैष्णव पिता तोरण दास वैष्णव उम्र 41 वर्ष पता उपर पारा अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर। (गिरफ्तार दिनांक 02.05.2026)
  2. पंकज चंद्राकर पिता पवन चंद्राकर उम्र 35 वर्ष सा. हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी एमआईजी 140, बीटीआई रोड़ महासमुन्द जिला महासमुन्द। (गिरफ्तार दिनांक 09.05.2026)        
  3. मनीष चौधरी पिता स्व0 राधेश्याम चौधरी उम्र 52 वर्ष पता-ए-2/502 लखजोरा अपार्टमेंट मेन रोड मोवा रायपुर। (गिरफ्तार दिनांक 09.05.2026)  
  4. अजय कुमार यादव पिता रामफल यादव उम्र 49 वर्ष सा. बी. 70 फेस 02, राजकिशोर नगर बिलासपुर जिला बिलासपुर छ.ग. हाल हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी महासमुन्द जिला महासमुन्द छ.ग.। (गिरफ्तार दिनांक 09.05.2026)



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें