सरायपाली : अवैध परिवहन करते 03 हाईवा जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध परिवहन करते 03 हाईवा जप्त

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा पूरे जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बुधवार को ग्राम सरायपाली में खनिज जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया जांच के दौरान खनिज चूना पत्थर / गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 03 नग हाईवा सीजी 13 जेड. 2637 एवं ओ.डी. 17 ए.ई. 8637 तथा सीजी 06 एच.जी. 0378 कमशः चालक संजीत कुमार निवासी जैतपुर तहसील बरमा जिला औरंगाबाद एवं दीपक सेन निवासी बागटुअरी तहसील सरायपाली जिला महासमुंद तथा वाहन चालक अज्ञात से 03 वाहनों को जप्त कर सरायपाली पुलिस थाना के अभिरक्षा में सुरक्षार्थ में रखा गया है। 

जप्त किये गए वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की जावेगी ।

कलेक्टर लंगेह के निर्देशानुसार सभी खनिजों का परिवहन वैध अभिवहन पासों से किया जाना है। किसी भी तरह के अवैध परिवहन भंडारण उत्खनन पाये जाने अवैध उत्खनन / परिवहनकर्ताओ के विरूद्ध इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेंगी। निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जा रहा है |


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें