मणिपुर में FCI ट्रक पर हमला, चालक की हत्या; सुरक्षा में तैना... - CG Sandesh

मणिपुर में FCI ट्रक पर हमला, चालक की हत्या; सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी घायल

मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-202 (इम्फाल-उखरुल रोड) पर अज्ञात हथियारबंद उपद्रवियों ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के ट्रक पर हमला कर चालक की हत्या कर दी। हमले में ट्रक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना उखरुल जिले के लिटान थाना क्षेत्र अंतर्गत लेइंगंगचिंग और टीएम कसम गांव के बीच शुक्रवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक जरूरी सामान लेकर जा रहा था, तभी घात लगाकर हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

मणिपुर के गृह मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक हुई है या नहीं, इसकी भी जांच होगी।

वहीं मुख्यमंत्री N. Biren Singh ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें