CG : 38 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए विद्युत लाईनमैन ओमप्रकाश तांडी, निगम ने किया सम्मान
रायपुर नगर पालिक निगम में करीब 38 वर्षों तक निरंतर सेवा देने के बाद विद्युत लाईनमैन ओमप्रकाश तांडी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर निगम मुख्यालय के विद्युत विभाग में सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी सेवाओं को याद किया गया।
समारोह में कार्यपालन अभियंता संदीप शर्मा सहित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ओमप्रकाश तांडी को पुष्पहार पहनाकर, शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें