बसना : ट्रक ने बस को मारी टक्कर, घटना में बुरी तरह फंसा चालक... - CG Sandesh

बसना : ट्रक ने बस को मारी टक्कर, घटना में बुरी तरह फंसा चालक, पलटी बस

बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी ढाबा के पास आज एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. घटना आज सुबह करीब 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जिसमे ट्रक चालक का बुरी तरह घायल होना बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि बस में कोई यात्री नही था, बस के चालक परिचालक ने बिलाईगढ़ जाने के लिए बस निकाला था तभी एक ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

इस घटना में ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से ट्रक में फंसा गया, जिसके निकालने के लिए काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. वहीँ इस ठोकर से बस भी पलट गई.

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ही कलेक्टर महासमुंद में सड़क सुरक्षा की बैठक लेकर अधिकारीयों को कई निर्देश दिए थे, लेकिन ये निर्देश केवल कागजों पर ही सीमित रह जाते हैं, हकीकत में इसका परिपालन नहीं हो पाता है.

लागातार हो रहे हादसों के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के लोग आज भी गंभीर दिखाई नहीं देते और ना ही प्रशासन नियमों का उलंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई करता नजर आता है. बसना के बिहारी ढाबा, सांसद रूपकुमारी चौधरी के निवास स्थान सहित कई जगहों पर लोग विपरीत दिशा में लापरवाही पूर्वक आते नजर आते हैं. 

बिहारी ढाबा के पास सड़कों पर भी ट्रक खड़ी दिखाई देती है. कई लोगों ने यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग को सड़क तक घेर कर अतिक्रमण कर रखा है, जिसपर भी NHAI हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करता है. 


अन्य सम्बंधित खबरें