बसना : बाजार के भीतर असामाजिक तत्वों ने खुले में जलाया कबाड़, तेजी से उठने लगा धुंआ
बसना नगर में बाजार के भीतर आज कुछ असामाजिक तत्वों ने खुले में ही आग लगा दिया. इस आग का धुंआ इतनी तेजी उठने लगा कि शहीद वीर नारायण सिंह चौक समेत आस-पास के लोग कहीं आग लगने की संभावना से भयभीत नजर आ रहे थे.
हाल ही में बसना के गढ़फुलझर क्षेत्र में लगा एक आग इतनी तेजी से फैल गया, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलवाना पड़ा था. इसके बाद प्रशासन ने लोगों अथवा किसानों से आग ना लगाने की अपील की साथ इसके दुष्प्रभाव भी बताये गए. बताया गया कि खुले मे आग लगाने से पर्यावरण के साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है. इस मामले में एक अज्ञात किसान पर अपराध भी दर्ज किया गया.
वहीं खुले मे आग, ना केवल खेत में लगाया जा रहा है बल्कि नगर में भारी जनसँख्या के बीच बेखौफ होकर लगा दिया जा रहा है, शनिवार आज बसन में बाजार का दिन था, शाम के समय भारी मात्र में लोग यहाँ सब्जियां खरीदने आये थे. गर्मी में दिन आग की लपटें बहोत तेजी से फैलती है, लेकिन इन सभी बातों को नजरअंदाज़ करते हुए कुछ शरारती तत्वों ने खुले में ही कबाड़ प्लास्टिक जैसे हानिकारक चीजों को आग लगा दिया.
लगाये गए इस आग का धुंआ इतनी तेज से उठने लगा कि यह धुआं पदमपुर रोड शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक दिखने लगा. यह आग बसना बाजार में स्थित शुलभ शौचालय से पास लगाया गया था, जिसके बाद आसपास के लोगों को इससे परशानी होने लगी, इसके बाद वहां मौजूद एक वृद्ध महिला ने काफी देर तक नाली ने पानी निकालकर इस आग को बुझाया.
अगर समय पर इस आग को बुझाया नहीं जाता तो आज निशचित ही बसना के बाजार में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. अब क्या प्रशासन इस भी कोई शख्त एक्शन लेकर आग लगाने वालों के उपर अपराध दर्ज करेगी ? आये दिन बसना नगर के कई जगहों में खुले मे आग लगा दिया जाता है, जिससे निकलने वाली जहरीली गैस से वातावरण प्रदूषित होता है, बावजूद इसके आज पर्यंत एक व्यक्ति पर भी अपराध दर्ज नहीं किया गया है.