महासमुंद : लोगों के मोबाईल में अचानक बजने लगा सायरन, मिली बा... - CG Sandesh

महासमुंद : लोगों के मोबाईल में अचानक बजने लगा सायरन, मिली बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

आज महासमुंद जिले के कई क्षेत्रों में अचानक ही लोगों के फोन में एक इमरजेंसी अलर्ट बज उठा. फोन से अचानक जोरदार सायरन बजने लगा और साथ ही मौसम से जुड़ी आपातकालीन चेतावनी भी आई.

चेतावनी में तूफान, बिजली गिरने, भारी बारिश और तेज हवाओं के बारे में आगाह किया गया था.  यह चेतावनी जांजगीर चांपा, महासमुंद, रायगढ़, शक्ति और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को लेकर था. ऐसा अलर्ट क्षेत्र के लोगों के मोबाइल में पहली बार देखने को मिला जिसमें कई लोग हैरान नजर आए.

वहीं चेतावनी के पहले से ही महासमुंद जिले के बागबाहरा, सरायपाली, बसना, पिथौरा में तेज बारिश और हवाओं के साथ बिजली कड़कने की आवाज जारी है.

आपको बता दें कि भारत ने बीते कुछ सालों में अपना आपदा चेतावनी इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से अपग्रेड किया है. देश का नया SACHET सिस्टम जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने डेवलप किया है, इमरजेंसी अलर्ट्स को सीधे मोबाइल डिवाइस पर भेजने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है.

आम मैसेज के उलट सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी किसी खास इलाके में लाखों फोन पर एक साथ फ्लैश अलर्ट भेज सकती है. वह भी बिना किसी नेटवर्क जाम या फिर देरी के. भारत का सिस्टम 21 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल हैं.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें