जीजीवी की केमिस्ट्री लैब में छात्रा की तबीयत बिगड़ने से हड़क... - CG Sandesh

जीजीवी की केमिस्ट्री लैब में छात्रा की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीवी) की केमिस्ट्री लैब में एक छात्रा के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रा को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान छात्रा लैब में मौजूद थी। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर सहपाठियों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद विश्वविद्यालय की लैब सुरक्षा व्यवस्था और रसायनों के प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और अन्य लोगों का कहना है कि प्रयोगशालाओं में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल, घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं तथा परिजनों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य सम्बंधित खबरें