5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा ... - CG Sandesh

5 जून को रायपुर में रोजगार मेला, दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर

विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. शशि अतुलकर, उपसंचालक रोजगार, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने बताया कि यंग इंडिया के तत्वावधान में यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्रा. लि., आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्रा. लि., बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लि., स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) एवं विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्रा. लि. रायपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार प्रतिमाह 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर एवं सिलतरा रहेगा 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के ऐसे इच्छुक दिव्यांगजन, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है तथा जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं, रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। 

अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें