महासमुंद : अब बिना भय के बाइक चलाएगा राहुल, समाधान शिविर में बना लर्निंग लाइसेंस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन गया है। इसी कड़ी में महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र के कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल में आयोजित समाधान शिविर में युवा राहुल की महत्वपूर्ण समस्या का तत्काल समाधान हुआ।
लाफिनखुर्द निवासी युवा राहुल पटेल ने बताया कि वे लंबे समय से दोपहिया वाहन चलाते हैे, लेकिन उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। लाइसेंस के अभाव में उन्हें हमेशा इस बात की चिंता बनी रहती थी कि कहीं यातायात जांच के दौरान उनका चालान न कट जाए। इस कारण वे असहज महसूस करते थे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में राहुल ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। आवेदन करने के कुछ ही समय बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उनका लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।
त्वरित सेवा प्राप्त होने से राहुल बेहद खुश हुए। राहुल ने बताया कि अब उन्हें वाहन चलाने में किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा और वे यातायात नियमों का पालन करते हुए निश्चिंत होकर बाइक चला सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से उनकी समस्या का तुरंत समाधान हुआ है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।