लोईंग स्थित ग्रामीण बैंक में भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर ज... - CG Sandesh

लोईंग स्थित ग्रामीण बैंक में भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

रायगढ़ : चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार रात भीषण आग लगने से बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य कार्यालयीन सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार लोईंग बाजार मोहल्ला में मनोज प्रधान के मकान में बैंक की शाखा किराये के भवन में संचालित हो रही है। भवन की ऊपरी मंजिल में मकान मालिक का परिवार और एक अन्य किरायेदार निवास करते हैं। रात के समय बैंक परिसर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर शाखा प्रबंधक कुणाल कुमार ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक आग बैंक परिसर के बड़े हिस्से में फैल चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बैंक प्रबंधन के मुताबिक आग की वजह से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और कार्यालयीन उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और भवन में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

फिलहाल बैंक की तिजोरी और उसमें रखी सामग्री सुरक्षित है या नहीं, इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस और बैंक प्रबंधन संयुक्त रूप से नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें