पिथौरा : देवरी में नवम्बर 2025 का खाद्यान्न वितरण शीघ्रता से... - CG Sandesh

पिथौरा : देवरी में नवम्बर 2025 का खाद्यान्न वितरण शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाएगा

खाद्य विभाग के निर्देशानुसार खाद्य निरीक्षक बसना द्वारा ग्राम पंचायत देवरी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर जांच की गई।

जांच के दौरान दुकान संचालक, सहकारी समिति के प्रबंधक, सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन सहकारी समिति बड़ेढाबा के द्वारा किया जा रहा है। जिसके प्रबंधक श्री मोदराम निषादव एवं विक्रेता भूपेन्द्र बाघ है।


जांच के दौरान नवम्बर 2025 में 130 हितग्राहियों के राशन वितरण के संबंध में विक्रेता भूपेन्द्र बाघ द्वारा बताया गया कि 3 नवंबर से 21 नवम्बर 2025 तक सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर थे तथा उस अवधि में उनके द्वारा दो शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी और छोटे पटनी का संचालन किया जा रहा था तथा दोनों दुकानों में 9 दिनों में वितरण का कार्य किया गया।

जिसमें उचित मूल्य दुकान छोटे पटनी में पूर्णतः नवम्बर का वितरण हो गया था तथा देवरी में नवंबर माह के अंतिम दिवसों में ई-पॉस मशीन में सर्वर की समस्या के चलते 130 हितग्राहियों का ई-पॉस में अंगूठा नहीं लग पाने के कारण वितरण नहीं हो पाया।

विक्रेता द्वारा बताया गया कि वितरण अवधि बढ़ाने के लिए संबंधित कार्यालय को आवेदन भी भेजा गया था। ई-पॉस प्रणाली में नवंबर 2025 माह का वितरण विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण शेष हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं किया जा सका है।

माह नवम्बर 2025 के वितरण हेतु आवश्यक विकल्प प्राप्त होते ही हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाएगा तथा इस संबंध में हितग्राहियों को जानकारी दी जाएगी।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें