बसना : त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने दुश्मन, रास्ते से हट... - CG Sandesh

बसना : त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने दुश्मन, रास्ते से हटाने के लिए की हत्या

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र में हुए हत्या की घटना में पुलिस ने चंद घंटे में ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार 01 मई 2026 को भंवरपुर पुलिस को सूचना मिला की एक व्यक्ति मोंगरे भोई पिता रविलाल भोई उम्र 30 साल ग्राम झारउड़ेला मृत अवस्था में गाँव के रवी शंकर पटेल के बाड़ी में बोर के पास पड़ा हुआ है. जिसकी मृत्यु संदेहजनक है.

सूचना पर चौकी पुलिस भंवरपुर ने मर्ग कायम कर जांच करवाई में लिया तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया जिसमे मोंगरे भोई के सिर में चोट लगकर खून निकलना पाया गया तथा चादर के टुकड़े के द्वारा गले को लपेटना पाया गया एवं शरीर पर संघर्ष के निशान मौजूद थे.

मोंगरे भोई के शव पंचनामा पश्चात शव को पीएम हेतु बसना रवाना किया गया. जिसमे मृतक की मृत्यु हत्यात्मक होना लेख करने पर अपराध क्रमांक 295/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ पर गांव के व्यक्ति वेद राम पटेल से मोंगरे भोई का फोन पर अंतिम बातचीत होना तथा वेद राम पटेल द्वारा मृतक को बुलाने पर मृतक के वेद राम के घर जाना पता चलने पर पुलिस द्वारा तस्दीक किया गया.

जिस पर आरोपी अपने निवास से फरार होना पाया गया जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया और पुलिस ने इस दिशा पर काम करना शुरू किया.

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी वेदराम को पकड़ा गया और पूछताछ पर आरोपी वेदराम ने   त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण मृतक मोंगरे भोई को रास्ते से हटाने की नीयत से जानलेवा हमला कर सिर एवं गर्दन में चोट पहुंचाकर हत्या करना अपराध स्वीकार किया.

आरोपी से मोंगरे भोई का मोबाइल लोअर एवं चप्पल को जिसे आरोपी द्वारा अलग-अलग जगहों में छिपा दिया गया था उसे आरोपी की निशानदेही पर वजह सबूत में प्रकरण में जब्त किया गया तथा आरोपी का घटना समय पहना कपड़ा भी प्रकरण में जब्त किया गया.

प्रकरण के अब तक के विवेचना पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

गिरफ्तार आरोपी

01- वेद प्रकाश पटेल पिता युधिष्ठिर पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन झालउड़ेला चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0

जप्त संपत्ति-

1-मृतक का 01 नग मोबाईल।

2-मृतक का लोअर एवं चप्पल।

3-आरोपी का मोबाइल एक नग।



author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें