महासमुंद के नवैद्य कुमार बोयर को शिक्षा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के छात्र एवं 27 सीजी बटालियन एनसीसी के जू.अ.ओ. नवैद्य कुमार बोयर, पिता मिथिलेश कुमार बोयर , को शिक्षा एवं एनसीसी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा “शिक्षा पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।
नवैद्य कुमार बोयर ने शिक्षा के साथ-साथ एनसीसी गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, महाविद्यालय, एनसीसी इकाई तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर उनके पिता मिथिलेश कुमार बोयर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नवैद्य की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी शिक्षकों, मार्गदर्शकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।