बागबाहरा : सड़क हादसे गई फिर एक व्यक्ति की जान - CG Sandesh

बागबाहरा : सड़क हादसे गई फिर एक व्यक्ति की जान

महासमुंद जिले की सड़कों में दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है, बुधवार को जिले के बागबाहरा में सड़क हादसे से फिर एक व्यक्ति की जान चली गई.  

मिली जानकारी के अनुसार जयराम देवांगन एवं पिताम्बर पटेल 03 जून 2026 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 2565 में महासमुंद अपने दोस्त हेमंत साहू के यहां मेहमान गये थे, मोटर सायकल को जयराम देवांगन चला रहे थे तथा पिताम्बर देवांगन मोटर सायकल मे पीछे बैठे थे.

जहाँ दोपहर करीब 3:30 बजे महासमुंद से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 2565 से वापस अपने घर ग्राम सेवाती कोल्दा आते समय एनएच 353 रोड अंश होटल के सामने पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9095 के चालक ने अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 2565 मे सवार जयराम देवांगन के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना में देवांगन की मृत्यु हो गई एवं पिताम्बर पटेल के हाथ, एवं शरीर के अन्य भागो मे चोटे आई. घटना के बाद मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 2565 क्षतिग्रस्त हालत मे पड़ा था,  एवं एक्सीडेंट करने वाली ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9095  का चालक ट्रक खड़ी कर भाग गया था.

बताया गया कि जयराम देवांगन की मृत्यु ट्रक क्रमांक ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9095 के चालक द्वारा अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लारपवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से आई चोटो के कारण हुई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9095 के चालक पर 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें