बसना : पानी टंकी की निर्माण सामग्री चोरी, ठेकेदार ने दर्ज कराई शिकायत
बसना थाना अंतर्गत ग्राम खोकसा के आश्रित ग्राम ललितपुर से पानी टंकी के निर्माण सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है.
मिली जानकरी के अनुसार सुनिल कुमार अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत खोकसा के आश्रित ग्राम ललितपुर में शासकीय योजना जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण किया जा रहा है, जहाँ से 06 नग लोहे का पाइप एवं 01 नग लोहे का गेट वाल जिसकी कुल किमत करीब 90,000 रूपया है. उसे 8 और 09 मई 2026 के मध्य चुरा लिया गया.
ठेकेदार ने बताया कि लोहे का पाइप एवं गेट वॉल कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, मामले की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 3-LCG, 305(e)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें