बसना : दादी माँ को खाना पीना नही देते हो कहकर मारपीट
बसना थाना अंतर्गत ग्राम हरदा नवागांव में दादी माँ को खाना पीना नही देते हो कहकर एक व्यक्ति से गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
हरदा नवागांव निवासी हरमेश सारथी उम्र 37 ने बताया बताया कि 02 जून 2026 को रात्रि 09:30 बजे को उसके रिश्तेदार डोस कुमार सारथी ने हमारी दीदी मां बुधनी बाई को खाना पीना नही देते हो कहकर घर के पास रोड़ में हरमेश के साथ मां-बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते अपने हाथ में रखे डंडा से सिर के पास मार.
इस घटना से हरमेश के बायां आंख के उपर चोट लग कर खून निकलने लगा, घटना को तेजकुमार यादव एवं उसकी पत्नी रजनी बाई दोनो देखे सुने एवं बीच बचाव किये.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने डोस कुमार सारथी उम्र 40 साल पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.