बसना : गढफुलझर में महिला से अवैध महुआ शराब जप्त
बसना पुलिस ने एक महिला पर उसके घर के पीछे अवैध रूप से रखे बिक्री हेतु रखे महुआ शराब पाए जाने पर कार्रवाई किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को पुलिस को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि केवदा बाई मेहेर नामक महिला अपने घर के पीछे खूले स्थांन ग्राम गढफुलझर में अवैध रूप से हाथ भटठी महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही है.
प्राप्त सूचना पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक महिला को हिरासत में लिया, जिसके कब्जे के दो- दो लीटर वाली हरा रंग प्लास्टिक बाटल में भरी हाथ भट्ठी महुआ शराब 02-02 लीटर जुमला 04 लीटर कीमती 800 रूपये को रखे मिलने पर आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा सदर 34(ए) आबकारी एक्ट का कार्रवाई किया.अन्य सम्बंधित खबरें