बसना : इमली पेड़ के नीच महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करने ... - CG Sandesh

बसना : इमली पेड़ के नीच महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करने वाली महिला गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के रायपुर बाईपास पर इमली पेड़ के नीच अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 3 जून को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक महिला रायपुर जाने बाईपास ईमली पेड़ के नीचे बसना में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही है.

प्राप्त सूचना पर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये गये स्थांन पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपना नाम पुष्पा सोनी पति घनश्याम सोनी उम्र 36 साल, वार्ड नं - 01 बसना का निवासी होना बताया.

जिसके कब्जे के एक 20 लीटर वाली सफेद रंग के जरकीन में भरा करीब 15 लीटर महुआ शराब कीमती 3000 रूपया को रखे मिला जिसे बरामद कर आरोपीया को अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें