महासमुंद : रोड़ किनारे मोटरसायकल खड़ी कर सो रहे व्यक्ति की मोट... - CG Sandesh

महासमुंद : रोड़ किनारे मोटरसायकल खड़ी कर सो रहे व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी

बागबाहरा बोरियाझर मोड़ के पास रात में अपनी मोटरसायकल खड़ी कर सो रहे व्यक्ति की मोटरसायकल चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जिवतरा थाना महासमुंद निवासी डोमन सेन 01 जून 2026 को शाम 06:00 बजे कसडोल से जिवतरा जाने के लिए स्वयं के हीरो एच.एफ. डिलक्स क्र0 CG 23 J 6257 से निकला था.

इसी दौरान रात्रि करीबन 11:00 बजे बागबाहरा बोरियाझर मोड़ के पास उसे चक्कर आ गया तो वह बागबाहरा बोरियाझर मोड़ में अपनी मोटर सायकल CG 23 J 6257 को रोड़ किनारे खड़ी कर सो गया.

इसके बाद रात्रि करीबन 01:00 बजे जब वह सो कर उठा तो उसकी मोटर सायकल जहां पर खड़ी किया था वहां पर नहीं था, जिसका आसपास पता नहीं चला.

डोमन सेन ने बताया कि उसकी मोटर सायकल पुरानी इस्तेलमाली हीरो एच. एफ. डिलक्स क्र0 CG 23 J 6257 कीमती करीब 25000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें