महासमुंद : शराब भट्टी से अधिक मात्रा में शराब ले जा रहा व्यक... - CG Sandesh

महासमुंद : शराब भट्टी से अधिक मात्रा में शराब ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने बेमचा शराब भट्टी से अधिक मात्रा में शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 03 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक प्लास्टिक बोरी में अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर बेमचा शराब भट्ठी से पैदल ग्राम बेमचा की ओर जा रहा है.

सूचना पर पुलिस ने ग्राम बेमचा खुला मैदाल के पास गई एवं मुखबिर के बताये व्यक्ति का इंतजार करने लगी. तभी बेमचा शराब भट्ठी की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में लिये आते दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम गणेश यादव पिता गोकुल यादव उम्र 43, बेमचा का रहने वाला बताया, जो अपने हांथ में प्लास्टिक बोरी रखा था.

गणेश से जब पुलिस ने बोरी में क्या रखा है पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा, लेकिन बोर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखे एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 08 पौवा नग देशी रोमियो शराब एवं 22 नग पौवा मेडोफ प्रिमियम माल्ट विस्की अंग्रेजी शराब रखे मिला.

मामले के आरोपी के पास से कुल 5.4 लीटर कीमती 4320 रूपये शराब मिलने पर आरोपी गणेश यादव पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें