महासमुंद : रेल्वे फाटक के पास कार को ठोकर मारने से मामला दर्... - CG Sandesh

महासमुंद : रेल्वे फाटक के पास कार को ठोकर मारने से मामला दर्ज

महासमुंद रेल्वे फाटक के पास एक वाहन चालक पर शराब के नशे में वकील की कार को ठोकर मारने का आरोप लगाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार वकालत का कार्य करने वाले रवि नगर रायपुर निवासी नितीन चतुर्वेदी 03 जून 2026 को अपनी कार होन्डा सिटी क्रमांक CG 04 PB 1508 में अपने साथी अधिवक्ता अमन जांगडे एवं एक परिचित श्याम सुंदर गुप्ता के साथ रायपुर से महासमुंद शहर की ओर न्यायालय कार्य से आ रहा था.

इसी दौरान शाम 05.00 बजे महासमुंद रेल्वे फाटक के पास रेल आने की वजह से फाटक बंद था, उसी दौरान हुंडई कार क्रं0 CG 06 HE 8881 का चालक द्वारा नितीन के कार को पीछे से ठोकर मार दिया जिसका नितिन ने विरोध किया तो उसे धमकी दिया गया.

वहीँ इस पुरे मामले के शिकायत मिलने पर पुलिस ने हुंडई कार क्रं0 CG 06 HE 8881 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें