महासमुंद : विकास के संबंध में हो रही चर्चा के बीच उप सरपंच औ... - CG Sandesh

महासमुंद : विकास के संबंध में हो रही चर्चा के बीच उप सरपंच और ग्रामीण के बीच मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढेना में विकास के संबंध में हो रही चर्चा के बीच एक ग्रामीण और उप सरपंच के बीच गाली गलौच और मारपीट हो गई, मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है.

टीकमचन्द विश्वकर्मा ने बताया कि 03 जून 2026 को ग्राम पंचायत मुढेना में मिंटींग रखा गया था जिसमें गांव के करीबन 30-40 लोग बैठे थे.

इसी दौरान दोपहर करीबन 03:00 बजे गांव का विकास ठाकुर मिटींग में गांव टीआर सिन्हा गांवकारी सियान को बिना बताये मिटींग रखे हो कहकर चिल्ला कर बोल रहा था. जिसे टीकमचन्द ने क्यों चिल्ला रहा है भाई बोलकर बैठा रहा था तो उतने विकास ठाकुर मुझे हांथ लगाता है कहकर गंदी गंदी गलौच करने लगा और उसके साथी भूषण ठाकुर एवं राजेश साहू भी उसी के तरफ होते हुए तीनो मिलकर टीकमचन्द को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये.

मारपीट से टीकमचन्द को होंट मुंह में चोंट लगा है तथा सिर एवं सीना में एवं दर्द हो रहा है. घटना को टीआर सिन्हा एवं सेवक निषाद देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं.

मामले में टीकमचन्द विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने विकास ठाकुर, भूषण ठाकुर और  राजेश साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

राजेश साहू अनुसार वे ग्राम पंचायत मुढेना का उप सरपंच है. तथा 03 जून 2026 को ग्राम पंचायत मुढेना में गांवकारी बैठक रखा गया था जिसमें गांव के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे और गांव के विकास के संबंध में चर्चा कर रहे थे.

इसी दौरान दोपहर करीबन 03:00 बजे गांव का टीकमचंद विश्वकर्मा पिता मनहरण विश्वकर्मा द्वारा अनैतिक एवं अनर्गल बाते बोलने लगा, जिसे उप सरपंच होने के नाते राजेश ने ऐसी बाते बोलने के लिए विरोध किया तो टीकमचंद विश्वकर्मा उसे मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथापाई करने लगा.

इस घटना को जिसे वहां उपस्थित विकास ठाकुर एवं भूषण ठाकुर के द्वारा बीच बचाव करने पर तुम लोग बीच बचाव करने वाले कौन होते हो कहकर उनके साथ भी मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया गया है.

राजेश साहू ने बताया कि मारपीट से उसे दाहने गाल में दर्द हो रहा है तथा भूषण ठाकुर के दाहिने हांथ के उंगली में तथा कलाई में एवं विकास ठाकुर दाहिने कान में को चोंटे आई है.

घटना को गांव के रेवाराम साहू एवं लीलाराम निषाद, तारेन्द्र देवदास देखे सुने है, राजेश साहू की शिकायत पर पुलिस ने टीकमचंद विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें