पिथौरा : ब्यारा के पास कूड़ा कचरा गंदा पानी को लेकर दो पक्षों... - CG Sandesh

पिथौरा : ब्यारा के पास कूड़ा कचरा गंदा पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट गाली गलौच

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में ब्यारा के पास कूड़ा कचरा गंदा पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट गाली गलौच विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम हरदी निवासी दीपचंद कुर्रे के अनुसार 03 जून 2026 को‍ रात्रि 08 बजे वह अपनी पत्नी झरना कुर्रे के साथ अपने रवि फसल का धान जो ब्यारा में रखे है उसको रखवाली करने के लिये जा रहा था.

इसी दौरान जब वह ब्यारा पास पहुंचा तो दीपचंद और उसकी पत्नी ने बोले की हमारे ब्यारा के पास कूड़ा कचरा गंदा पानी को कौन फेंकता है. यह गांव वालो के आने जाने का रास्ता है. तब उक्त बातो को सुनकर बिसाहू, चैनसिंह, शोभाराम बारले, सुरज बारले, व ओमप्रकाश बारले एक राय होकर घर से लाठी डंडा लेकर आया और हम लोगो को बोल रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगे.

तब आवाज सुनकर दीपचंद कुर्रे का लड़का सोहन कुर्रे आया तब बिसाहू, चैनसिंह द्वारा हाथ में रखे बांस के डंडा से एवं शोभाराम बारले,  सुरज बारले व ओमप्रकाश बारले द्वारा हाथ थप्पड लात गुस्सा से मारपीट किये और मारपीट करते समय जान से मारने की धमकी दे रहे थे. मारपीट करने से दीपचंद कुर्रे के बाये हाथ की भुंजा में और उसकी पत्नी के दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने हाथ की अंगुली, ठोडी में, बांये पैर की घुटना में एवं दीपचंद कुर्रे के पुत्र सोहन कुर्रे के दाहिने हाथ की भुजा में चोट लगी है. मारपीट लडाई झगडा खींचा तानी करते समय कपड़े भी फट गए.

घटना को गांव के परमानंद कुर्रे, नितेश्वरी कुर्रे और जुगबाई एवं अन्य लोगे देखे सुने है एवं बीच बचाव किये.

दीपचंद कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने बिसाहू बारले, चैनसिंह बारले, शोभाराम बारले, सुरज बारले और ओमप्रकाश पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

जबकि बिसाहू बारले के अनुसार 03 जून 2026 के‍ रात्रि 08 बजे बिसाहू, शोभाराम बारले, सुरेन्द्र प्रकाश बारले, ओमप्रकाश बारले, लक्की बारले सभी तालाब से मछली पकडकर आ रहे थे, और घर के सामने पहुंचे थे उसी समय दीपचंद और उसकी पत्नी झरना उसके पुत्र सोहन कुर्रे, पुत्री चीनी कुर्रे एवं मनटोरा कुर्रे मिलकर बिसाहू की पत्नी कुमारी बारले, भाभी दशोदा बारले, बहू गीता बारले को गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे.

जिसपर बिसाहू ने अपनी पत्नी को मारपीट करने एवं लडाई झगडा करने के बारे में पुछा तो बिसाहू की पत्नी ने बताया कि तुम लोग हमारे ब्यारा के पास गंदा पानी और कचरा को फेंकते हो कहकर गाली गुप्तार कर मारपीट कर रहे है.

इसके बाद बिसाहू, शोभाराम बारले, सुरेन्द्र प्रकाश बारले, ओमप्रकाश बारले, लक्की बारले मिलकर लडाई झगडा को छुडाने गये तब उनके साथ मां-बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर झरना कुर्रे, दीपचंद कुर्रे एवं सोहन कुर्रे अपने पास रखे बांस के डंडा से और चिनी कुर्रे व मनटोरा कुर्रे हाथ थप्पड व लात गुस्सा से मारपीट किये.

मारपीट करने से बिसाहू के सिर में एवं उपर होंट में, बांये पैर के अंगुठा में, सुरेन्द्र प्रकाश के सिर में, दाहिने हाथ के कलाई के पास और बांया पैर के जांघ में, ओमप्रकाश बारले के दाहिना पैर, पिडली के पास और दशोदाबाई के छाती, पीठ, सिर में चोट लगा है. गीता बारले के दाहिना पैर, घुटना के नीचे चोट लगा है और पेट में दर्द हो रहा है.

घटना को आसपास के लोग देखे सुने है. बिसाहू बारले की शिकायत पर झरना कुर्रे, दीपचंद कुर्रे, सोहन कुर्रे, चिनी कुर्रे, मनटोरा कुर्रे पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध किया गया है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें