पटेवा : दो परिवारों के बीच वाद-विवाद मारपीट, तीन मामले दर्ज
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम रामाडबरी में दो परिवारों के बीच वाद-विवाद मारपीट, गाली गलौच में बदल गया, जिसपर 3 अलग-अलग मामले दर्ज किये गए हैं.
ग्राम रामाडबरी निवासी नरेन्द्र सोनटके ने बताया कि 02 जून 2026 के शाम करीबन 05:00 बजे वह केरामुडा रोड़ स्थित अपने खेत से ट्रेक्टर ट्राली में ईट लोडकर वापस अपने घर पत्नी हसीना सोनटके के साथ पैदल आ रहा था.
इसी दौरान वह गांव रामाडबरी के पीपरी चौक, बंजारे दुकान के सामने पहुंचा था कि समारू सोनटके नरेन्द्र सोनटके के उपर रेत फेंक दिया जिसपर नरेन्द्र सोनटके ने मेरे उपर रेत को क्यो फेंक रहे हो कहा तो समारू सोनटके ने उसे मां-बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए हाथ थप्पड लात से मारपीट करने लगा.
इसपर जब नरेन्द्र सोनटके की पत्नी हसीना सोनटके बीच बचाव करने आयी तो समारू सोनटके उसके साथ भी गाली गुप्तार कर हाथ थप्पड से मारपीट करने लगा.
झगडा विवाद की आवाज सुनकर नरेन्द्र सोनटके की मां प्रेमीन सोनटके, भाई शंकर सोनटके आकर बीच बचाव करने लगे तब समारू सोनटके, किशन सोनटके और छीता सोनटके तीनों मिलकर नरेन्द्र सोनटके की पत्नी हसीना, मां प्रेमीन सोनटके, भाई शंकर सोनटके के साथ भी मारपीट करने लगे.
मारपीट करने से नरेन्द्र सोनटके के सीना, सिर, दोनों हाथ में चोंट आकर दर्द हो रहा है, नरेन्द्र सोनटके की पत्नी हसीना के दाहिने हाथ की कलाई में, दाहिने पैर, कमर में चोंट लगा है, नरेन्द्र सोनटके की मां प्रेमीन के हाथ पैर शरीर में चोंट आकर दर्द हो रहा है तथा उसके भाई शंकर के बायें गाल में चोंट आया है.
मामले की शिकायत पर समारू सोनटके , किशन सोनटके , छीता सोनटके के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.
ग्राम रामाडबरी निवासी समारू सोनटके ने बताया कि वह शाम करीबन 05:00 बजे अपने घर के सामने रेती चाल रहा था उसी समय शंकर सोनटके उसे में उपर रेत को क्यों फेंक रहे हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा.
इसपर समारू सोनटके ने क्यों गाली गुप्तार कर रहे हो कहकर बोला तो नरेन्द्र सोनटके तुम कौन होते हो गाली गलौच करने से मना करने वाला कहकर हाथ मुक्का एवं अपने चप्पल से समारू सोनटके को मारपीट किया.
मामले में मारपीट को बीच बचाव करने आये समारू सोनटके की पत्नी सीताबाई को प्रेमीन सोनटके, संगीता, महेश्वरी एवं बेटा किशन सोनटके को संगीता ने गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट धक्का मुक्की किया.
मारपीट करने से समारू सोनटके को पीठ में, उसकी पत्नी सीताबाई के बायें जांघ, बायें कंधा एवं पुत्र किशन सोनटके के बायें गाल में चोंट आकर दर्द हो रहा है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने नरेन्द्र सोनटके, शंकर सोनटके, प्रेमीन सोनटके, संगीता और महेश्वरी पर 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया.
इसके साथ समारू सोनटके ने एक और भी शिकायत दर्ज कराई, जिसके अनुसार 02 जून 2026 को गांव के नरेन्द्र सोनटके, शंकर सोनटके, प्रेमीन सोनटके, संगीता, महेश्वरी उसे एवं उसकी पत्नी, बेटा के साथ मारपीट किये थे, जिसका रिपोर्ट थाना पटेवा में दर्ज कराकर वह अपनी पत्नि सीताबाई सोनटके, बेटा किशन सोनटके के साथ स्कूटी में वापस घर ग्राम रामाडबरी जा रहा था.
इसी दौरान रात्रि करीबन 12:40 बजे बावनकेरा से रामाडबरी जाने का रास्ता, पुलिया के पास पहुंचा था कि उसी समय पुलिया में छिपे शंकर सोनटके, नरेन्द्र सोनटके, आशाराम सोनटके, ओमप्रकाश डहरिया, गजानंद मन्नाडे ने एक राय होकर हमारा रास्ता रोककर उनके साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मार देने की धमकी दिये तथा शंकर सोनटके अपने हाथ में रखे लकडी के डण्डा से समारू सोनटके के सिर एवं बायें पैर को मार दिया.
इसके बाद समारू सोनटके का लड़का किशन सोनटके एवं पत्नी सीताबाई सोनटके उन लोगों को क्यों मारपीट कर रहे हो कह कर बीच बचाव किया तो सभी ने उसकी पत्नी एवं बेटा को भी गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ झापड से मारपीट किये.
मारपीट करने से समारू सोनटके के सिर बायें पैर में चोंट आकर खून निकल रहा है एवं उसकी पत्नी एवं बेटा को चोंट नहीं आया है. घटना को सीताबाई सोनटके, किशन सोनटके, कौशल बंजारे, देवकरण डहरिया देखे व सुने हैं.
मामले की शिकायत पर शंकर सोनटके, नरेन्द्र सोनटके, आशाराम सोनटके, ओमप्रकाश डहरिया, और गजानंद मन्नाडे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.